ब्रेकिंग:

दो हमलावरों ने युवक पर लक्ष्य कर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के टीकर पैठान गांव में गुरुवार की रात को घर पर चढ़कर बाइक सवार दो हमलावरों ने एक युवक को गोली मारकर जानलेवा हमला का प्रयास किया। गोली मिस हो जाने से युवक बाल-बाल बच गया। पीड़ित युवक ने दूसरे दिन इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। टीकर पैठान गांव निवासी दुर्गेश दुबे पुत्र स्व. चंद्रमोहन दुबे के घर में रात को लगभग 10 बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे। दुर्गेश उस समय घर के अंदर था। दरवाजे के सामने बाइक की आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकला। वह कुछ समझ पाता कि उसके पूर्व ही बाइक सवार एक बदमाश ने उस पर लक्ष्य करके असलहे से फायर कर दिया। चलाई गई गोली संयोग से निशाना चूक गया। इसी बीच दुर्गेश की पत्नी सुषमा भी बाहर आ गई। बदमाशों को गोली चलाते देख वे शोर मचाने लगे। शोर सुनकर गांव के लोगों को आते देख दोनों बदमाश फाय¨रग करते हुए भाग निकले। दुर्गेश ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस के आने से पूर्व ही दोनों बदमाश उनकी पकड़ से दूर भाग चुके थे। दुर्गेश का आरोप है कि उसकी भांजी का विवाह आंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के चंदवा गांव निवासी विवेक तिवारी पुत्र मारकंडेय तिवारी के साथ हुई है। दहेज उत्पीड़न के चलते उसकी भांजी मायके आ गई। उसने ससुराल वालों के खिलाफ न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मुकदमे में उसने अपनी भांजी की तरफ से पैरवी की। इसी का बदला लेने के लिए उस पर जानलेवा हमला कराया गया है। पीड़ित ने महाराजगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। महराजगंज थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना की छानबीन की जा रही है।

Loading...

Check Also

“विश्व पर्यावरण पखवाड़ा 2025” पर लखनऊ एवं वाराणसी कैंट स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा 22 मई से 05 …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com