ब्रेकिंग:

देहरादून में छाया घना अंधेरा, जोरदार बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में महसूस हुई ठंडक

देहरादून : आज सुबह 11 बजे बाद अचानक राजधानी देहरादून में अंधेरा छा गया और जोरदार बारिश शुरू हो गई। जिससे तापमान में ठंडक महसूस की गई। बारिश से दूनवासियों को चिलचिलाती धूप से राहत मिली। करीब एक घंटे तक लगातार झमाझम बारिश होती रही। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज आंधी, बारिश और ओले गिरने का अनुमान जताया था। शनिवार को राजधानी दून समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। शहर के बाहरी क्षेत्रों में ओले भी गिरे। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जबकि पहाड़ के कुछ इलाके में ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में आंधी भी चलने के आसार हैं, जिसकी गति 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार है। हालांकि इसके बावजूद गर्मी में बहुत ज्यादा कमी नहीं आएगी। इससे पहले शनिवार को पूरे दिन राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में गर्मी रही। शाम के समय हल्के बादल छाये और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। शहर के बाहरी इलाकों में ओले भी पड़े। दून के तापमान में इसका असर देखा गया।

Check Also

उत्तर रेलवे विशिष्ट रेल सेवा महाप्रबंधक पुरस्कार : लखनऊ मंडल को 08 दक्षता शील्ड जीतने का गौरव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / नई दिल्ली : गुरुवार 15 जनवरी 2026 को नेशनल …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com