ब्रेकिंग:

देहरादून में छाए बादल, फिर बारिश और बर्फबारी की संभावना

देहरादून : मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मुताबिक सोमवार को देहरादून में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई, जिससे एक बार फिर मौसम में ठंडक बढ़ गई। मौसम विभाग ने आज सोमवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की भी संभावना जताई है। रविवार को पूरे प्रदेश में सुबह से ही आंशिक बादल छाए रहे। दून में भी आंशिक बादलों के बीच दिन का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेशभर में हल्की बारिश हो सकती है।

ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। राजधानी में एक या दो दौर की बारिश हो सकती है। इससे राजधानी में दिन का तापमान 19 डिग्री या इससे नीचे जा सकता है। लोगों को अगले एक हफ्ते तक कड़ाके की ठंड, बारिश और बर्फबारी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण इस बार हिमालयी क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इनका कहना है कि मौसम में इस बदलाव के पीछे ग्लोबल वार्मिंग को कारण बताना जल्दबाजी होगी। रविवार को कई दिनों बाद धूप खिली। तापमान अधिकतम 13 और न्यूनतम 7 था।

हाल के दिनों में कई बार तापमान शून्य से नीचे गया। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे से मौसम बदला और धीरे-धीरे  बादल छा गए। केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग के उप महानिदेशक डॉ. आनंद शर्मा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से सोमवार से रविवार तक बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। उसके बाद मौसम में कुछ परिवर्तन आएगा। डा. आनंद शर्मा के मुताबिक मौसम में इस बदलाव के पीछे वैश्विक तापमान में वृद्धि को वजह बताना जल्दबाजी होगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण इस बार हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी है। इस तरह की स्थिति कुछ वर्ष के अंतराल में बनती रहती है।

Loading...

Check Also

केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री रहे आदिवासी नेता जॉन बारला, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कोलकाता : पूर्व भाजपा नेता और नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com