ब्रेकिंग:

तलाक की खबरों पर प्रियंका ने लगाया विराम, जोनस फैमिली संग शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में पीसी, निक जोनस और फैमिली के साथ नजर आ रही है। तस्वीर में प्रियंका के साथ जोनस बद्रर्स और उनके सास-ससुर नजर आ रहे हैं। इस दौरान प्रियंका ने ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी हुई है। कयास लगाए जा रहे है कि प्रियंका ने ये तस्वीर शेयर कर निक संग तलाक की अफवाहों पर विराम लगाया है। प्रियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन दिया-जोनस बद्रर्स का पहले शो में शामिल हुई। मुझे गर्व है।

बता दें गॉसिप डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ओके मैगजीन का कहना था कि 36 साल की प्रियंका और 26 साल के निक एक दूसरे से अलग होना चाहते हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि, दोनों हर काम, पार्टी, साथ वक्त बिताने को लेकर झगड़ते हैं। निक और प्रियंका जल्दी चीजों में पड़ गए और अब वह उसकी कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने शादी का फैसला जल्दबाजी में लिया। सूत्र ने कहा, निक को लगता था कि अभिनेत्री शादी के बाद शांत और सहज हो जाएंगी। लेकिन हाल ही में उन पर बंदिशें लगाते नजर आईं। वह जल्दी गुस्सा भी हो जाती हैं, जिसके बारे में निक नहीं जानते थे। ओके मैग्जीन ने दावा किया कि एक दूसरे के साथ खुश नहीं हैं और दंपति तलाक के लिए आगे बढ़ चुका है।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com