ब्रेकिंग:

डीटीसी लो फ्लोर बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, चार घायल लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल

दिल्ली: पश्चिम दिल्ली के हरि नगर इलाके में शनिवार शाम डीटीसी की एसी लो फ्लोर बस ने दो बाइक व एक स्कूटी समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल चार लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर हादसे की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मायापुरी, हरि नगर और सागरपुर थाने में सीमा को लेकर विवाद हुआ। मामला किस थाने में दर्ज होगा, देर रात तक इस पर मंथन जारी था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि शनिवार शाम को सागरपुर के पास डीटीसी की लाल रंग की लो फ्लोर बस दिल्ली कैंट से उत्तम नगर की ओर जा रही थी।  इस बीच अग्रवाल रेस्टोरेंट के पास अचानक चालक अनिल कुमार बस पर से नियंत्रण खो बैठा। चालक ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी। इसके बाद दो बाइकों को टक्कर मारते हुए बस आगे बढ़ी। चालक ने उसके बाद बस को किसी तरह रोका। हादसे में दोनों बाइक और स्कूटी पर सवार चार लोग जख्मी हो गए। घायलों में सुमित व एक अन्य युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तो हरि नगर या मायापुरी में मामला दर्ज होने की बात होने लगी। देर रात को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि हादसा मायापुरी की सीमा से शुरू हुआ। चालक वाहनों को घसीटता हुआ हरि नगर की सीमा में ले आया।

Check Also

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक वर्मा ने मुरादाबाद मंडल के आलमनगर – रोजा रेलखंड का गहन निरीक्षण किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com