ब्रेकिंग:

जिला कारागार फतेहपुर में बंदियों सहित कारागार स्टाफ ने किया संविधान की प्रस्तावना का पाठन एवं ली शपथ – जेल अधीक्षक

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमेगार्ड्स राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार } धर्मवीर प्रजापति के निर्देशों पर संविधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला कारागार फतेहपुर में संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर/सुनकर शपथ ली गयी। जिसमें बन्दी तथा कारागार स्टाफ सम्मिलित हुए। यह जानकारी फतेहपुर जिला कारागार के जेल अधीक्षक मो०अकरम खान ने दी।

जेल अधीक्षक ने बताया कि इसके पश्चात् “संविधान को जानो” विषय पर एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 50 प्रश्न थे, जिसके सम्बन्ध में प्रतिभाग करने वाले बन्दियों को एक सप्ताह पूर्व पाठ्यक्रम अध्ययन हेतु उपलब्ध करा दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 53 पुरूष, 10 महिला तथा 10 किशोर बन्दियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कुल 73 बन्दियों द्वारा भाग लिया गया। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरूस्कार अलग-अलग दिया गया। कुल 50 अंकों वाली प्रतियोगिता में ओवर आल प्रथम रहे बन्दी द्वारा 42 अंक प्राप्त किये गये। पुरूस्कार वितरण एक स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से किया गया।


जेल अधीक्षक ने बताया कि 26 नवंबर के दिन ही संविधान सभा ने संविधान को अंगीकृत,आत्मा अर्पित किया था, इसलिए आज संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रत्येक भारतीय चाहे वह जेलों से बाहर हो या जेलों के अंदर सभी को संविधान के बारे में जानना चाहिए और उसके बताए हुए नियमों एवं आदर्शों का पालन करना चाहिए।

Check Also

उप्र और उत्तराखंड की महिला अग्निवीर मिलिट्री पुलिस भर्ती रैली 18 फरवरी को लखनऊ में होगी आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / देहरादून : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड, रिक्रूटिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com