ब्रेकिंग:

घबरायें नहीं कश्मीर में कोई अतिरिक्त सुरक्षा कंपनियां तैनात नहीं हो रही हैं: एडीजीपी मुनीर खान

श्रीनगर : कश्मीर में सुरक्षाबलों की सौ अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती के फैसले पर जम्मू कश्मीर पुलिस के एडीजीपी मुनीर खान ने लोगों से नहीं डरने की अपील की है। उन्होंने कहा, घबरायें नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। कोई अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती नहीं हो रही है। जो कपंनियां लगाई जा रही हैं वो पिछले वर्ष चुनावों के दौरान लगाए गये सुरक्षाबलों का रिपलेसमेंट है। घबराने की आवश्यकत नहीं है।मुनीर खान ने कहा, कश्मीर में करीब दो सौ ट्रेनिंग कपंनियां हैं जिन्हें चरणबद्ध तरीके से रिपलेस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सच यह है कि यह कपंनियां पिछले वर्ष निकाय चुनावों हेतु डयूटी पर लगाई गईं थीं।बाहरी राज्यों से इन्हें यहां लगाया गया था और यह बिना ब्रेक के काम पर हैं। इनको रिपलेस किया जा रहा है और यह नियमित प्रक्रिया है। अभी सौ कपंनियों को रिपलेस किया जाएगा और फिर बाद में सौ और कपंनियों को बदला जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि केन्द्र सरकार 15 अगस्त पर 35 को हटाने की योजना बना रही है और इसलिए अतिरिक्त बल लगाए जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि यह अफवाह है और इस पर ध्यान न दें। कोई अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती नहीं हो रही है। जो कपंनियां लगाई जा रही हैं वो पिछले वर्ष चुनावों के दौरान लगाए गये सुरक्षाबलों का रिपलेसमेंट है।

Check Also

सहकारिता राज्यमंत्री राठौर की अध्यक्षता में राज्य भण्डारण निगम के संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे0पी0एस0 राठौर की अध्यक्षता में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com