ब्रेकिंग:

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा लखनऊ, मुख्तार अंसारी के करीबी अजीत सिंह की सरेआम हत्या

अशाेक यादव, लखनऊ। विभूतिखण्ड थाना क्षेत्र के पाश इलाके कठौता चौराहे पर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। मऊ जनपद की ब्लाक प्रमुख के पति अजीत सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वहीं एक के घायल होने की सूचना भी आई है। जानकारी के मुताबिक गैंगवार के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

पुलिस के मुताबिक देर शाम करीब 9 बजे कठौता चौराहे से 50 मीटर की दूरी पर फायरिंग की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने अजीत सिंह और उसके साथी मोहर सिंह को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक अजीत सिंह मऊ जिले के मुख्तार अंसारी का बहुत क़रीबी था। दर्जनों अपराधिक मामलो मे अजीत सिंह लिप्त था। आज़मगढ़ के एक बाहुबली पर अजीत की हत्या कराने का शक जताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक अजीत सिंह आजमगढ़ के विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह की 2013 में हुई हत्या के चश्मदीद गवाह था। उसके खिलाफ पांच हत्या समेत कई गंभीर धारा के 17 केस दर्ज हैं। दिसम्बर को उसे मऊ से जिलाबदर किया गया था। तब से यहां गोमतीनगर विस्तार के एक अपार्टमेंट में रह रहा था।

Check Also

उप मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा की, लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्यवाही

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com