ब्रेकिंग:

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती

अशाेेेक यादव, लखनऊ। देश में कोरोना सकंमण का कहर जारी है। इसकी चपेट में अब आम आदमी से लेकर वीवीआईपी भी आने लगे है। पीएम मोदी के एक और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। साथ ही हाल में संपर्क में आने वाले लोगों को आइसोलेशन में जाने के साथ-साथ कोरोना जांच कराने की अपील की है। डॉक्टरों की सलाह पर वे अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने अपने ट्वीट में लिखा कि अस्वस्थता के कुछ लक्षण दिखने पर मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि गत दिनों में मेरे संपर्क में जो लोग आये हैं वह स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं। आप सभी स्वस्थ रहें और अपना ध्यान रखें।

मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रियों में अबतक पांच मत्री कोरोना पाॅजिटिव हो चुके है। गजेंद्र सिंह शेखावत से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चैधरी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल भी बीते दिनों ही कोरोना संक्रमिल पाए गए थे।

Loading...

Check Also

लखनऊ की ऐतिहासिक रेजीडेंसी बनेगी सांस्कृतिक पर्यटनका नया केंद्र : जयवीर सिंह

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा राजधानी लखनऊ की ऐतिहासिक, …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com