ब्रेकिंग:

कासगंज: अमांपुर के भाजपा विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह का हार्ट अटैक से निधन

अशाेक यादव, लखनऊ। कासगंज जिले की अमांपुर सीट से भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि भाजपा विधायक को अचानक दिल का दौरा पड़ने पर जिला चिकित्सालय ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एटा जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश अग्रवाल ने बताया कि सिंह को सुबह करीब सात बजे अस्पताल लाया गया था उन्होंने तथा अन्य चिकित्सकों ने जब उन्हें देखा, तब तक उनका निधन हो चुका था। कुल तीन बार विधायक रह चुके देवेंद्र प्रताप सिंह दो बार सोरों विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। बाद में इसी सीट का नाम बदलकर अमापुर कर दिया गया जिससे वह मौजूदा विधायक थे।

उनके परिवार में एक बेटा और बेटी है। उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। विधायक के निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रीय भाजपा विधायक विपिन वर्मा डेविड और मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी अस्पताल पहुंच गये। भाजपा नेताओं और विधायकों में सिंह का शव ले जाने के लिए सरकारी एम्बुलेंस न आने को लेकर नाराजगी देखी गयी। शव को उनके परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए अपने गांव एक निजी एम्बुलेंस से ले गये।

विधायक की मौत की खबर मिलने एवं उनके परिजनों द्वारा शव ले जाने के बाद एटा की जिलाधिकारी विभा चहल जिला चिकित्सालय पहुंचीं तो नेताओं में आक्रोश व्यक्त किया और शव वाहन उपलब्ध न कराये जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने मामले की तफ्तीश कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

Loading...

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, ‘हमें पता होना चाहिए कि कब क्या बोलना है’

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को ‘ऑपरेशन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com