नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद मामले को लेकर शाहजहांपुर से लखनऊ तक कांग्रेस की प्रस्तावित पदयात्रा पर प्रतिबंध और सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार इंसाफ की आवाज दबाना चाहती है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों को सरकार का सरंक्षण है कि वो बलात्कार से पीड़ित लड़की को डरा-धमका सकें। लेकिन, उत्तर प्रदेश बीजेपी सरकार शाहजहांपुर की बेटी के लिए न्याय मांगने की आवाज को दबाना चाहती है।
पदयात्रा रोकी जा रही है। हमारे कार्यकर्ताओं नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। डर किस बात का है। गौरतलब है कि, शाहजहांपुर जिला प्रशासन ने धारा 144 लगाए जाने का हवाला देते हुए कांग्रेस की प्रस्तावित पदयात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार इंसाफ की आवाज दबाना चाहती है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों को सरकार का सरंक्षण है कि वो बलात्कार से पीड़ित लड़की को डरा-धमका सकें। इस सिलसिले में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू और पार्टी प्रवक्ता राजीव त्यागी समेत 100 के करीब नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को उनके आवास से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।
कांग्रेस की पदयात्रा रोकने पर फूटा प्रियंका का गुस्सा, कहा- इंसाफ की आवाज दबाना चाहती है सरकार
Loading...
Suryoday Bharat Suryoday Bharat