ब्रेकिंग:

एसडीएम ने बुलडोजर चलवा कर सरकारी जमीन को कराया कब्जा मुक्त, ग्राम पंचायत बीरपुर के लालपुर गांव का मामला


छिबरामऊ, कन्नौज। सौरिख विकासखंड के ग्राम पंचायत बीरपुर के मजरा लालपुर में सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया गया था। एसडीएम ने बुलडोजर चलवाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया है।


ग्राम पंचायत बीरपुर के मजरा लालपुर गांव में गाटा संख्या 173 की ग्राम सभा की नवीन परती जमीन पर गांव निवासी राजेंद्र सिंह द्वारा अवैध निर्माण एवं टीनसैड डालकर कब्जा कर लिया गया था।

रामनरेश की शिकायत पर एसडीएम अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता, राजस्व निरीक्षक कृष्णपाल, लेखपाल आशीष कुमार अवस्थी, की मौजूदगी में बुलडोजर चलवा कर अवैध निर्माण को गिरते हुए सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

Check Also

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com