ब्रेकिंग:

अयोध्या: भारतीय शिक्षण मंडल की प्रांत सह प्रमुख डॉ. सुनीता सिंह का कोरोना से निधन

अशाेक यादव, लखनऊ। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पुस्तकालय विज्ञान के विभागाध्यक्ष गुरु वशिष्ट सेवा न्यास के कोषाध्यक्ष प्रो. आरके सिंह की पत्नी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के प्रबंध समिति की अध्यक्ष भारतीय शिक्षण मंडल अवध प्रांत की महिला प्रकल्प की सह प्रभारी गुरु वशिष्ठ गुरुकुल की संरक्षिका डॉ. सुनीता सिंह के कोविड-19 से बीती रात हुए निधन के समाचार से संघ परिवार में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकुल कानिटकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य मनोज दीक्षित, राष्ट्रीय शह कोश प्रमुख उत्तर प्रदेश के प्रभारी देवेंद्र पवार, भारतीय शिक्षण मंडल महिला प्रकल्प की राष्ट्रीय सह प्रमुख अरुंधति कावड़कर, शैक्षिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह प्रभारी डॉ. दिलीप सिंह, गुरु वशिष्ठ गुरुकुल के शह प्रबंधक आदर्श सिंह, ऋषभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक अनिल, महानगर संघ चालक मुकेश तोलानी, अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विद्या भारती से चलने वाले विद्यालयों के प्रबंधक बृजेश नारायण सिंह, राम बहादुर सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, अवनी कुमार शुक्ला सहित विश्व हिंदू परिषद संत समाज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सहित विभिन्न अनुषांगिक संगठनों ने ज्योति सुनीता सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उस परिवार को इस अपार कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की।

गुरु वशिष्ठ गुरुकुल के निदेशक डॉ. दिलीप सिंह ने बताया सुनीता सिंह गुरु वशिष्ठ गुरुकुल में अध्ययन कर रहे प्रत्येक बच्चे के जन्म दिवस पर मिष्ठान केक कपड़े लेकर अवश्य पहुंचती थी। गुरुकुल के बच्चों को किस चीज की आवश्यकता है उसका हमेशा ध्यान रखती थी।

अपने शोक संदेश में भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफ़ेसर सच्चिदानंद जोशी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकुल कानिटकर ने सुनीता सिंह के निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा की गुरुकुल ने अपना एक बड़ा शुभचिंतक एवं छात्रों ने ने एक मां को खो दिया।

Loading...

Check Also

जलशक्ति मंत्री की अध्यक्षता में पारदर्शी प्रक्रिया से लघु सिंचाई विभाग के अभियंताओं का किया गया स्थानांतरण

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ : प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com