ब्रेकिंग:

लखनऊ: संविधान दिवस पर कांग्रेस शुरू करेगी सदस्यता महाअभियान

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने हर साल 26 नवंबर को मनाये जाने वाले संविधान दिवस के अवसर पर पार्टी का सदस्यता महाअभियान शुरु करने का फैसला किया है। शुक्रवार को संविधान दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी यहां स्थित पार्टी कार्यालय से इस अभियान का आगाज करेगी।

कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार दोपहर ढाई बजे प्रदेश कार्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू , कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र मोना, पूर्व सांसद पी. एल पूनिया और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी भी मौजूद रहेंगे।

 

Check Also

सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की पहल से उत्तर प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को नई गति

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / गाज़ियाबाद : उत्तर प्रदेश सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी एवं …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com