ब्रेकिंग:

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार, 23 मंत्री लेंगे शपथ

राजस्थान : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। सोमवार को अशोक गहलोत विस्तार में 23 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। राजस्थान मंत्रिमंडल में इस बार 17 नेता पहली बार मंत्री बनेंगे। अशोक गहलोत ने 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की और सचिन पायलट ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। इस दौरान राजस्थान में किसी मंत्री ने शपथ नहीं ली थी। आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में जीत कर अशोक गहलोत तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद की और सचिन पायलट ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी। इस दौरान राजस्थान में किसी मंत्री ने शपथ नहीं ली थी। आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में जीत कर अशोक गहलोत तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले गहलोत साल 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। तब उनका कार्यकाल 2003 तक रहा था। जयपुर में राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण में 22 कांग्रेस के विधायक और एक गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।
मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले विधायकों की सूची-
लालचंद कटारिया, प्रताप सिंह खाचरियावास, हरीश चौधरी, बी डी कल्ला, रघु शर्मा, शांति धारीवाल, प्रमोद जैन भाया, परसादी लाल मीणा, विश्वेन्द्र सिंह, रमेश चंद्र मीणा, भंवर लाल मेघवाल, उदय लाल अंजाना, सालेह मोहम्मद, और गोविंद सिंह डोटासरा शामिल है।

Check Also

केंद्रीय चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- एसआईआर से वोटर लिस्ट से बाहर हुए नाम, बताने का प्रावधान नहीं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com