ब्रेकिंग:

मीका पर लगा यौन शोषण का आरोप, अब भाई दलेर मेहंदी ने लड़की को लेकर किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह को बीते दिनों दुबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दरअसल, 17 साल की मॉडल ने मीका पर अश्लील तस्वीरें भेजने और यौन शोषण के आरोप लगाया था। वहीं बीती रात मीका को दुबई के मुरक्काबात पुलिस थाने से रिहा कर दिया गया है। हाल ही में अब इस आरोप के बाद मीका के सिंह भाई और पॉपुलर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने मॉडल के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि वह अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या हुआ है। उन्होंने बताया कि मीका दुबई में अपने शो करने के लिए आए थे। दलेर मेहंदी के अनुसार जिस ब्राजीलियन लड़की ने मीका पर आरोप लगाए हैं वह लकड़ी और उसकी मां उनके सिंगिग-डांसिंग ग्रुप से पिछले 3-4 सालों से जुड़ी हुई है। दलेर मेहंदी का कहना है कि हमें समझने में समय लग रहा है कि ऐसा लड़की ने क्यों कहा है। जानकारी के मुताबिक मीका परफॉर्मेंस की वजह से दुबई गए थे। जहां पर महिला के आरोप के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। मीका सिंह इससे पहले भी कई बार विवादों में घिर चुके हैं। 2016 में एक मॉडल ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। वहीं 2015 में वह एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने को लेकर सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद मीका को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था।

Check Also

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में रजत वर्मा का नया लुक

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : सोनी सब का शो ‘इत्ती सी खुशी’ अपनी दिलचस्प …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com