ब्रेकिंग:

फिल्म ‘रूह-अफ्जा’ में राजकुमार राव, वरुण शर्मा के साथ नजर आएंगी जाह्नवी कपूर

अभिनेत्री जाह्ववी कपूर निर्माता दिनेश विजान की आगामी फिल्म ‘रूह-अफ्जा’ में राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ नजर आएंगी. दिनेश ने एक बयान में कहा, “रूह-अफ्जा’ के लिए हमें ऐसे अभिनेताओं की जरूरत थी, जो अपनी भूमिकाओं में सहजता से ढल जाए. राजकुमार राव और वरुण शानदार अभिनेता हैं. दोनों अपने अंदाज में बेहतरीन कॉमेडी करते हैं. दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्ववी कपूर फिल्म में दो किरदारों-रूही और अफसाना के रूप में नजर आएंगी. निर्माता ने जाह्ववी के बारे में कहा कि मुख्य नायिका के तौर पर हमें ऐसे कलाकार की जरूरत थी जो दो अलग तरह के व्यक्तित्व वाले किरदार को सहजता से निभा सके और जाह्ववी इसमें खरी उतरीं.

वह वास्तव में किरदार से जुड़ गईं. फिल्म की पटकथा में ताजगी, नयापन है और अभिनेत्री भी ऐसी ही हैं.”दिनेश विजान और मृगदीप सिंह लांबा निर्मित फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक हार्दिक मेहता करेंगे. फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश में जून के महीने में शुरू होगी और यह 20 मार्च 2020 को रिलीज होने की उम्मीद है. जाह्नवी फिलहाल गुंजन सक्सेना की बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं. उन्होंने पिछले साल ‘धड़क’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था. फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर थे. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com