ब्रेकिंग:

प्राइवेट जेट में ससुराल वालों संग डिनर करने पहुंची प्रियंका, जेठानी-देवरानी का भी दिखा स्वैग

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों विदेश में अपने फैशनसेंस को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।वहीं, शुक्रवार को एक बार फिर प्रियंका न्यूयॉर्क के चाईनीज रेस्टोरेंट मिस्टर चाउ में ससुराल वालों संग डिनर डेट पर पहुंची। प्रियंका ससुराल वालों के साथ अपने प्राइवेट जेट में डिनर करने पहुंची थी। इस डिनर डेट में जो-जोनस मंगेतर सोफी टर्नर, केविन की पत्नी डेनियल जोनस, निकयंका सभी अलग-अलग पहुंचे। इस दौरान साल की सोफी ग्राफिक प्रिंट जैकेट के साथ ब्लैक पैंट पहने हुए काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। वहीं, जो रेड शर्ट के साथ प्रिंटेड जैकेट और ब्लैक पैंट में काफी हैंडसम दिख रहे थे।

डिनर डेट पर प्रियंका ब्लैक लेदर जैकेट के साथ ब्लू डेनिम जींस में हमेशा की तरह ग्लैमरस और स्टाइलिश दिखीं। इस दौरान देसी गर्ल का शाही अंदाज भी दिखा, पति निक के साथ रेस्टोरेंट की तरफ जाती हुईं प्रियंका छाते के साथ खुद को कवर किए हुए दिखीं। वहीं, निक यैलो जैकेट और ब्राउन पैंट में हमेशा की तरह कूल और हैंडसम दिखे। लेकिन इन तस्वीरों में खास बात थी कि प्रियंका के देवर-देवरानी भी इस डिनर डेट का हिस्सा बने। इस दौरान केविन ग्रे जैकेट और ब्लैक पैंट में काफी कूल दिखे। उनकी पत्नी डेनियल भी पति केविन के साथ मैचिंग ब्लू क्रॉप टॉप और ग्रे पैंट में काफी स्टाइलिश दिखीं।

केविन ने पत्नी का हाथ थाम पैपराजी को पोज दिए। सिंगर भाईयों की अपनी पत्नियों के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। सोशल मीडिया पर इन कप्लस की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि बीते दिनों प्रियंका ससुरालवालों के साथ मियामी में एंजॉय करती नजर आई थीं। इनके हॉलीडे में जेठ-जेठानी सोफी, जो जोनस और केविन भी पहुंचे थे। फैमिली के साथ प्रियंका के वैकेशन की तस्वीरें लगातार इंस्टाग्राम पर वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में प्रियंका एक से बढ़कर एक स्टाइलिश ड्रेस में नजर आईं।

यहां तक कि प्रियंका अपनी जेठानी सोफी भी काफी हॉट और स्टाइलिश दिखीं। प्रियंका और निक की शादी दिसंबर, 2018 में हुई थी। इन दोनों ने राजस्थान के जोधपुर में क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रिवाजों से शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका हाल ही में द स्काई इज पिंक की शूटिंग शिड्यूल को पूरा करके विदेश लौटी थीं। द स्काई इज पिंक फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर लीड रोल में है। इस फिल्म को शोनाली बोस डायरेक्ट कर रही है। शादी के बाद प्रियंका की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है।

Loading...

Check Also

इंडियन आइडल में सुहैल ने रैपगिनी से अपने दादा के संगीत के सफर को किया सम्मानित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : भारत का सबसे मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो, इंडियन आइडल, सोनी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com