पेशावरः पाकिस्तान के कराची में शुक्रवार सुबह क्लिफ्टॉन इलाके में स्थित चीनी काउंसलेट के पास हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में पाकिस्तान पुलिस के 2 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है जबकि 2 हमलावरों को भी मार गिराया गया। मारे गए आतंकी के पास से सुसाइड जैकेट और हथियार बरामद हुए हैं। धमाके के बाद से ही फायरिंग भी हो रही है। इस इलाके को रेड जोन कहा जाता है क्योंकि यहां पर कई देशों के दफ्तर मौजूद हैं । जिस चीनी काउंसलेट पर हमला हुआ है उससे 150 मीटर की दूरी पर ही अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का घर है। ये धमाका भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे (9.30 PAK समयानुसार) हुआ। धमाके के बाद से ही दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। घटना में अभी तक 3 लोगों के जख्मी होने की खबर है। इस हमले में चीनी काउंसलेट के अंदर मौजूद सभी अधिकारी सुरक्षित हैं फायरिंग-धमाके के बाद से ही इलाके को पुलिस ने पूरी तरह से घेर लिया है।स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 3 से 4 की संख्या में हमलावर चीनी काउंसलेट में घुसने की कोशिश कर रहे थे कि तभी सुरक्षाबलों ने उनपर फायरिंग की। धमाके के बाद से ही दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। घटना में अभी तक 3 लोगों के जख्मी होने की खबर है। इस हमले में चीनी काउंसलेट के अंदर मौजूद सभी अधिकारी सुरक्षित हैं
Check Also
अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat