बिहार: केंद्रीय मंत्री एवं रालोसपा (आरएलएसपी) चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने अपने ही घटक दल जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को मुजफ्फरपुर में कहा कि पीएम ने बिहार चुनाव से पहले किसी और संदर्भ में डीएनए की बात की थी, पर नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के लोगों के कहा कि बाल और नाखून काट कर दिल्ली भेजो हमारा डीएनए कैसा है इसकी रिपोर्ट चाहिए। हम आज भी इंतजार में हैं की वो डीएनए की रिपोर्ट आई या नहीं? उपेंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि बड़े भाई नीतीश जी, जब एक ही परिवार से आप और हम हैं तो उपेंद्र कुशवाह नीचे कैसे हो गया? मैं नीतीश कुमार से ये जानना चाहता हूं।
Check Also
केंद्रीय चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- एसआईआर से वोटर लिस्ट से बाहर हुए नाम, बताने का प्रावधान नहीं
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat