ब्रेकिंग:

जापानी नौका रूसी जहाज से टकराई , तीन मछुआरों की मौत

टोक्यो। जापान के होक्काईदो द्वीप के उत्तर में ओकहोत्सक सागर में रूस के मालवाहक पोत और जापान के मछुआरों की नाव के बीच बुधवार को टक्कर हो जाने से नाव में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह बताया।

जापान की सरकार के प्रवक्ता कात्सुनोबु कातो ने बताया कि टक्कर के बाद जापान के मछुआरों की नाव पलट गई। नाव पर सवार पांच लोगों को रूस के पोत के जरिए बचाया गया लेकिन मोमबेत्यु बंदरगाह तक पहुंचते-पहुंचते तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

रूस का मालवाहक पोत अमुर मंगलवार को ही सखालिन से रवाना हुआ था और यह पोत जापान के बंदरगाह पर ही जा रहा था।
Loading...

Check Also

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शहद से जुड़ी अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस के लिए पहुंचे डेनमार्क

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / स्कैंडिनेविया – डेनमार्क : प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com