
अशाेक यादव, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि सत्ता हासिल करने के लिये मुफ्त राशन का प्रलोभन देने वाली भाजपा अब पात्र और अपात्र की कंडीशन लगाकर गरीबों को राशन से वंचित करना चाहती है।
सपा ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि गरीबों को राशन ना देना पड़े इसलिए नौटंकी कर रही भाजपा सरकार। पात्र और अपात्र की कंडीशन लगा गरीबों को राशन से वंचित करने की यह भाजपा की नई चाल है। गरीबों का वोट लेकर सत्ता तो हथिया ली। अब उन्हें वादे के मुताबिक पूरा राशन दे सरकार।
ग़रीबों को राशन ना देने पड़े इसलिए नौटंकी कर रही भाजपा सरकार!
पात्र और अपात्र की कंडीशन लगा गरीबों को राशन से वंचित करने की यह भाजपा की नई चाल है।
गरीबों का वोट लेकर सत्ता तो हथिया ली।
अब उन्हें वादे के मुताबिक पूरा राशन दे सरकार। pic.twitter.com/rA2K1UWTNn— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 21, 2022
गौरतलब है कि भाजपा सरकार ने दिशा निर्देश जारी कर राशन भोगी ऐसे परिवारों को चिन्हित करने को कहा है जो संपन्न होने के बावजूद मुफ्त खाद्यान्न योजना का लाभ ले रहे हैं।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat