ब्रेकिंग:

राहुल गांधी ने दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाके का किया दौरा, कहा- भाईचार, एकता प्यार हमारी ताकत

लखनऊ। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के कई नेताओं के साथ बुधवार शाम उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित बृजपुरी  इलाके में गए। राहुल गांधीवहां हिंसा के दौरान जलाए गए एक स्कूल में भी गए।

इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यहां एकता और भाईचारे को जलाया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राजनीति से हिन्दुस्तान और भारत माता को नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि यह स्कूल दिल्ली का भविष्य है।

घृणा और हिंसा ने इसे नष्ट कर दिया है। इस हिंसा से भारत माता को कोई फायदा नहीं है। हर किसी को एक साथ काम करना होगा और इस समय भारत को आगे ले जाना होगा। उन्होंने कहा कि देश में हिंसा होती है तो दुनिया में हिन्दुस्तान की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है।

राहुल ने कहा, ‘सभी को मिलकर काम करना होगा। सबको साथ जोड़कर हिंदुस्तान को आगे बढ़ाया जा सकता है। भाईचार, एकता प्यार हमारी ताकत है। उसे यहां जलाया गया है। दुनिया में जो हमारी प्रतिष्ठा है उसे यहां जलाया गया है।’ राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

 

Loading...

Check Also

भारतीय रेल की ओर से चलाई जा रही 12075 स्पेशल ट्रेनों से लाखों यात्रियों को राहत : रेल मंत्री

सूर्योदय भारत समाचार सेव, नई दिल्ली : दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली तथा छठ पर्व के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com