ब्रेकिंग:

उत्तराखण्ड: सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप्प

लखनऊ। उत्तराखण्ड में बिना आरक्षण के पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे सामान्य और ओबीसी वर्ग के कर्मचारी सोमवार (आज) से प्रदेशभर में बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल की वजह से सरकारी विभागों में कामकाज प्रभावत हुआ है।

उधर, सरकार  आंदोलन पर सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को नो वर्क, नो पे का आदेश जारी कर दिया है। बावजूद इसके,आक्रोशित कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने से इंकार कर दिया है।

उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने का दावा किया है।  एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के साथ बातचीत में भी कोई पुख्ता आश्वासन नहीं मिला। इसके चलते एसोसिएशन ने सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है।

सरकारी कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान विभागों में तालाबंदी भी की जिससे हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। परेड ग्राउंड में एकत्रित आंदोलरत सरकारी कर्मचारियों ने चेताया कि जबतक उनकी लंबित मांगे पूरी नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शनकारियों ने दूसरे वर्ग पुलिस सुरक्षा की माग की। चिंता जताई कि आपसी टकराव न हो जाए। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय कूच सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों ने रैली के दौरान, कनक चौक पर ‘नो वर्क नो पे’ के आदेश की फोटोकॉपी भी जलाई।

Loading...

Check Also

केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री रहे आदिवासी नेता जॉन बारला, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कोलकाता : पूर्व भाजपा नेता और नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com