Breaking News

अगर आपके पास किसी ऐसी लड़की से शादी का प्रस्ताव आये तो आप सावधान हो जाएं : चाणक्य निति

नई दिल्ली। चाणक्य को भारत के इतिहास का सबसे विद्वान व्यक्ति माना गया है, चाणक्य ने स्त्री पुरुषों के संबंधों को लेकर जो कायदे-नियम दुनिया को बताएं हैं वो आज के युग में भी बिल्कुल सत्य माने जाते हैं। उनकी बातों को जो स्त्री पुरुष अपने जीवन में अपना लेते हैं, उनकी झोली हमेशा खुशियों से भरी रहती है। वैसे तो चाणक्य ने खुशहाल जीवन के लिए कई रहस्य बताएं हैं। चाणक्य ने भी इस बात का अंदाजा था कि किसी को सबसे ज्यादा पीड़ा तब होता है जब वह किसी स्त्री या पुरुष के द्वारा धोखे का शिकार होता है। इसलिए चाणक्य ने उन पुरुषों को ऐसी स्त्रियों से सावधान रहने की सलाह दी है जो उन्हें धोखा दे सकती है। चाणक्य ने स्त्रियों के कुछ ऐसे राज बताएं हैं जिनसे कोई भी पुरुष किसी भी स्त्री के हाथों धोखा नहीं खा  सकता है।

पहली नीति के अनुसार 
आचार्य चाणक्य ने ऐसे लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है जो औरतों में खुबसूरती देखकर शादी करते हैं। चाणक्य ने बताया है की लड़की में सुंदरता से ज्यादा संस्कार भाव और अच्छे लक्षणों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। चाणक्य के मुताबिक जिस लड़की का स्वभाव अच्छा होगा वह घर को स्वर्ग बना सकती है और अगर लड़की के संस्कार और स्वभाव बूरे हैं तो वह किसी भी घर को बर्बाद कर सकती है।

दूसरी नीति के अनुसार
आचार्य के मुताबिक, शादी से पहले लड़की के अंदर सुंदरता नहीं बल्कि उसके संस्कार देखा जाना चाहिए। लाख सुंदर होने के बावजूद अगर किसी लड़की में संस्कारों की कमी तो कभी भी अच्छी पत्नी साबित नहीं हो सकती। चाणक्य के मुताबिक, अगर बुरे संस्कार वाली लड़की खुद पति-पत्नी के रिश्ते को भी नहीं बचा सकती है और वह किसी को भी धोखा दे सकती है।

तीसरी नीति के अनुसार
ऐसी लड़कियाँ जो महंगे कपड़ों, गहनों को ज्यादा पसंद करती हैं, वो अक्सर किसी अमीर घर के लड़के से शादी करने का सपना देखती रहती है। इसलिए अगर आपके पास किसी ऐसी लड़की से शादी का प्रस्ताव आये तो आप सावधान हो जाएं। क्योंकि, अगर आप उसकी इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाएंगे तो वह आपको एक न एक दिन धोखा अवश्य दे देगी। ऐसी स्त्रियाँ शादी के बाद भी अपने प्रेमी के बारे में सोचती रहती हैं, इसलिए ऐसी औरतों से सावधान रहे।

Loading...

Check Also

अयोध्या में लोकसभा चुनाव हारने के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा से मुंह फेरता योगी प्रशासन !

44 – 46 डिग्री आग बरसती धूप में श्रद्धालु बेहाल, न पांव के नीचे बिछावन, ...