ब्रेकिंग:

हरिद्वार जा रही कार मेरठ में गंग नहर में समाई, दो बच्चों सहित पांच की मौत

मेरठ: तेज रफ्तार कार का टायर पंचर होने के कारण मेरठ में एक बड़ा हादसा हो गया। टायर पंक्चर होने के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार गंग नहर में गिर गई। जिससे कार में सवार दो बच्चों सहित पांच मौत हो गई। एक महिला लापता है। चार की हालत भी गंभीर है। इन सभी का मेरठ में इलाज चल रहा है। गुरुग्राम से हरिद्वार जा रहे देवरिया के परिवार के लोग आज हादसे का शिकार हो गए। गंग नहर की पटरी पर कार के नहर में समा जाने से दो बच्चों सहित पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। सभी लोग एक ही परिवार के हैं, जो गुरुग्राम से हरिद्वार स्नान करने जा रहे थे। गुरुग्राम से अर्टिका कार में सवार परिवार गंगा स्नान निकला। सुबह पांच बजे कार जब जटपुरा गांव के सामने पहुंची तभी अचानक कार का पहिया में पंक्चर हो गया और कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में जा गिरी।कार में सवार पूरा परिवार आज सुबह जब जटपुरा गांव के सामने पहुंचा तो अचानक कार का पहिया पंक्चर हो गया।

कार तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर गंग नहर में जा गिरी, जिसमें सवार 10 लोगों में से अंशिका (चार वर्ष), अंश गुप्ता (8), आशुतोष गुप्ता,संदीप गुप्ता (30) और ड्राइवर विक्की यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार से बाहर निकाला। उनमें सोनी 19 वर्ष,शालिनी 21 वर्ष,देवी गुप्ता 30 वर्ष,आशा गुप्ता 32 वर्ष बाल-बाल बच गए। रिंकी पत्नी देवी प्रसाद गुप्ता लापता है। इनमें से देवी गुप्ता मेरठ के जिला अस्पताल में भर्ती है और आशा गुप्ता और शालिनी रोहटा सीएचसी पर है जो बेहोश है। ये कुछ भी बताने के लिए बताने की स्थिति में नहीं है। थाना पुलिस ने इनके परिवार वालों को सूचना कर दी है। संदीप गुप्ता देवरिया के पिंडी गांव का रहने वाले हैं जो कल अपने परिवार के साथ गुरुग्राम में अपनी साली के यहां आए थे और अपनी साली के परिवार सहित हरिद्वार के लिए निकले थे। कार में परिवार के दस लोग सवार थे। एक महिला की तलाश चल रही है।

Check Also

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com