ब्रेकिंग:

सोनाक्षी सिन्हा ने पौधारोपण कर लोगों को स्वच्छ पर्यावरण बनाने के लिए किया जागरूक

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुये उनसे पौधे लगाने की अपील की है। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने में लगी हुई हैं।

सोनाक्षी ने हाल ही में अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा के साथ मुंबई में पौधे लगाए। सोनाक्षी ने कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटोज के कैप्शन में सोनाक्षी ने लिखा, “अब आप एक, दो या तीन पेड़ को गोद भी ले सकते हैं।

चक्रवाती तूफान ताऊ ते के कारण मुंबई ने लगभग 2363 पेड़ खो दिए हैं और उनमें से लगभग 348 पेड़ तो ‘के/वेस्ट वार्ड’ के ही थे। इस अद्भुत पहल को शुरू करने के लिए असिस्टेंट कमिश्नर एमसीजीएम के/ पश्चिम वार्ड श्री मोटे और उनके साथ वाली बीएमसी टीम को बधाई। जिन्होंने इस पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत लोग उखड़े हुए पेड़ों को फिर से लगा सकते हैं और गोद भी ले सकता हैं।”

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com