ब्रेकिंग:

सूरज के तेवर तीखे, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, आज धूल भरी आंधी के आसार

लखनऊ। बुधवार को आसमान में हल्की बदली के बावजूद सूरज के तेवर तीखे रहें। बादलों की लुका-छिपी के बीच राजधानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि लखनऊ के अतिरिक्त प्रदेश के कुछ जनपदों में धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक के साथ बूंदें पड़ सकती हैं। बुधवार की रात में तेज हवा के चलते सुबह का मौसम ठीक रहा लेकिन 11 बजते ही सूरज की आंच तेज होने लगी। बीच-बीच में बादल भी सूरज के साथ लुका-छुपी का खेल खेल रहे थे। हल्की बदली के कारण गर्मी अपने प्रचंड रूप में नहीं आ पायी। तापमान में भी मंगलवार की अपेक्षा गिरावट आयी। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 26. डिग्री रहा।

मौसम में बदलाव के चलते लखनऊ सहित अन्य जनपदों का तापमान 35 डिग्री से 43 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया है। अधिकतर जनपदों में 38 से 40 डिग्री के मध्य तापमान रहा।  लखनऊ के अतिरिक्त प्रदेश के कुछ जनपदों में धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक के साथ बूंदें पड़ सकती हैं। बुधवार की रात में तेज हवा के चलते सुबह का मौसम ठीक रहा लेकिन 11 बजते ही सूरज की आंच तेज होने लगी। बीच-बीच में बादल भी सूरज के साथ लुका-छुपी का खेल खेल रहे थे।

Loading...

Check Also

भाषा विवि का नैक पीयर टीम ने देखा प्रेजेंटेशन : संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों से किया संवाद

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के नैक मूल्यांकन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com