ब्रेकिंग:

सिंचाई करने गए बालक संग अधेड़ ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन बच्चों के अधेड़ पिता ने शनिवार की रात बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर दिया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया तथा पीड़ित मेडिकल मुआयना के लिए भेजा। बालक अपने खेत की सिंचाई करने गया था। वहीं पहुंचा गांव का अधेड़ सिंचाई में उसकी मदद करने लगा। कुछ देर बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने घर लेकर चला गया। उसे अपने बगल में सुला लिया। अधेड़ ने रात में बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। बालक अचेत हो गया। सुबह लड़खड़ाते घर पहुंचा तो परिजन के पूछने पर आपबीती बताई। परिजन बालक को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपित की तलाश की जा रही है।

जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 12 वर्षीय बालक अपने खेत की सिंचाई करने गया था। वहीं पहुंचा गांव का अधेड़ सिंचाई में उसकी मदद करने लगा। कुछ देर बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने घर लेकर चला गया। उसे अपने बगल में सुला लिया। अधेड़ ने रात में बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। बालक अचेत हो गया। सुबह लड़खड़ाते घर पहुंचा तो परिजन के पूछने पर आपबीती बताई। परिजन बालक को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Loading...

Check Also

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय और उप्र जेल प्रशासन और सुधार सेवाओं के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जेल प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com