ब्रेकिंग:

संदीप खोसला ने रखी शानदार प्री-दिवाली पार्टी, मलाइका-नेहा समेत पहुंचे स्टार्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिवाली पार्टी का जश्न शुरू हो गया हैं। हाल ही में फैशन डिजाइनर संदीप खोसला ने अपने घर पर शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे। पार्टी में नेहा धूपिया पति अंगद बेदी के साथ पहुंची। इस दौरान नेहा पिंक कलर की ड्रेस पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। माथे पर बिंदी कानों में झूमके पहने नेहा ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। वहीं पार्टी में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अलग-अलग गाड़ियों में स्पॉट हुए। मलाइका ब्लैक ड्रेस के साथ हैवी ज्वैलरी पहने हुए बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखीं। उन्होंने कातिलाना अंदाज के साथ मीडिया कैमरा को पोज दिए। वहीं इनके अलावा स्वरा भास्कर, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन, अनन्या पांडे, ईशा गुप्ता, सुजैन रोशन समेत करण जौहर भी नजर आए।  बता दें कि दिवाली पर हर साल एकता कपूर, आमिर खान और अमिताभ बच्चन बॉलीवुड सेलेब्स को शानदार पार्टी देते हैं। खबरें हैं कि शाहरुख खान 4 नवंबर को एक बड़ी पार्टी देने वाले हैं।

Check Also

विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर “गांधी टॉक्स” 30 जनवरी, 2026 को होगी रिलीज़

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ज़ी स्टूडियोज़ ने अपनी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com