ब्रेकिंग:

संगम नगरी में होटल कर्मचारी ने विदेशी युवती को जबरन चूमा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ : प्रदेश की संगम नगरी इलाहबाद को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है जहां एक प्रसिद्द होटल में काम करने वाले कर्मचारी ने एक विदेशी युवती को जबरन चूमा और छेडछाड की।

जानकारी के मुताबिक शहर में एक होटल कर्मी को नाबालिग विदेशी लड़की को जबरन किस करना महंगा पड़ गया। आरोपी को जेल की हवा खानी पड़ा गई। मामला शहर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित एक होटल का है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी होटलकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पीड़ित लड़की का पीड़ित परिवार स्पेन का रहने वाला है और इन दिनों भारत यात्रा पर आया हुआ है। स्पेन का यह परिवार घटना से तीन दिन पहले इलाहाबाद पहुंचा था। होटल कान्हा श्याम में रुकने के दौरान गुरुवार को होटल में सामान ढोने वाले कर्मचारी राजू ने 17 साल की स्पेनिश लड़की के साथ सेल्फी लेने की इच्छा व्यक्त की। लड़की सेल्फी के लिए तैयार हो गई तो आरोपी राजू ने उसे जबरन चूम लिया और छेड़खानी शुरू कर दी।

Loading...

Check Also

हर घर तक पहुंचेगा डेंगू से बचाव का संदेश – कानपुरसे शुरू हुआ ‘मेकिंग इंडिया डेंगू फ्री’ अभियान

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर नगर : भारत को डेंगू-मुक्त बनाने के अपने मिशन को …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com