कोलंबो: श्रीलंका में आव्रजन कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने 2 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है वेलीकाडा थाने के अधिकारियों ने बताया कि 28 और 32 साल के दो भारतीयों को राजागिरिया इलाके से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास वैध वीजा नहीं था।पुलिस ने बताया कि दोनों भारतीय नागरिकों को अलुतकाडे मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। पिछले सप्ताह भी इन्हीं आरोपों पर 13 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल था। गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में दस नाइजीरियाई, एक ईराकी और एक थाइलैंड निवासी शामिल है।
गौरतलब है कि देश में ईस्टर के मौके पर हुए आतंकी हमले में 253 लोगों के मारे जाने और 500 अन्य के घायल होने के बाद श्रीलंका सरकार के सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के बाद ये गिरफ्तारी हुईं हैं। इनके पास वैध वीजा नहीं था।पुलिस ने बताया कि दोनों भारतीय नागरिकों को अलुतकाडे मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। पिछले सप्ताह भी इन्हीं आरोपों पर 13 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल था। गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में दस नाइजीरियाई, एक ईराकी और एक थाइलैंड निवासी शामिल है। गौरतलब है कि देश में ईस्टर के मौके पर हुए आतंकी हमले में 253 लोगों के मारे जाने और 500 अन्य के घायल होने के बाद श्रीलंका सरकार के सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के बाद ये गिरफ्तारी हुईं हैं।
Check Also
अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़कर देश से बाहर ले जाने का दावा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमला’ …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat