ब्रेकिंग:

शिवपाल यादव अभी नहीं लेंगे विधायक पद की शपथ, सहयोगी दलों की बैठक में भी नहीं होंगे शामिल

अशाेक यादव, लखनऊ। प्रसपा चीफ शिवपाल यादव अभी विधायक पद की शपथ नहीं लेंगे। बताया जा रहा है कि शिवपाल यादव सहयोगी दलों की बैठक में भी शामिल नहीं होंगे। शिवपाल यादव को सहयोगी दलों की बैठक के लिए बुलावा आया है। लेकिन वे अभी दिल्ली में हैं। उधर, सपा नेता आजम खान को भी कोर्ट ने विधानसभा जाकर शपथ लेने की अनुमति नहीं दी है।

दरअसल, यूपी विधानसभा में नए विधायकों के शपथ का दौर जारी है। सोमवार को सीएम योगी, विपक्ष के नेता अखिलेश यादव समेत तमाम मंत्री और विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। बाकी विधायक आज शपथ ले रहे हैं।

Check Also

दावोस में उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ ऊर्जा, एआई और रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण समझौते किए

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, दावोस : उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधिमंडल, वित्त एवं संसदीय कार्य …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com