ब्रेकिंग:

शर्टलेस होकर अर्जुन ने शेयर की तस्वीरें, दमदार बॉडी देख मलाइका ने किया ऐसा कमेंट

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पानीपत को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसके लिए अर्जुन जिम में खूब पसीना भी बहा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इंटेस लुक के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो बेहद दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। एक फोटो में जहां वो फ्रंट पोज दे रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर है। जिसमें वो अपनी हैंड मसल्स शो कर रहे हैं। अर्जुन की इस पोस्ट पर 2.5 लाख से ज्यादा लाइक और 1300 से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं।अर्जुन की इन तस्वीरों पर यूजर्स के साथ-साथ सेलेब्स ने भी कमेंट किया है, जिसमें से एक कमेंट रैपर बादशाह का भी है। बादशाह ने अर्जुन को ज्वलनशील पदार्थ बताया है। वहीं ट्विटर पर रितेश देशमुख ने लिका- भाऊ एकदम कड़क।अनिल कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा-फिनॉमिनेल चाचू। वहीं, अनन्या पांडे ने कमेंट करते लिखा-फॉरअेवर 21। वहीं, उनकी तस्वीर पर मलाइका अरोड़ा ने इमोजी भेजें हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर अक्सर मलाइका के साथ रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, इन खबरों पर अर्जुन और मलाइका ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

Check Also

सोनी पल पर लौट रहा है टैलेंट का महासंग्राम, ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट सीज़न 11’

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : भारत में टैलेंट को पहचान देने वाला देश का …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com