ब्रेकिंग:

वेनेजुएला संकटः विपक्षी नेता गुइदो की आय के संबंध में जांच शुरू

कराकस: वेनेजुएला के वित्तीय जवाबदेही प्राधिकरण ने विपक्षी नेता जुआन गुइदो की आय के संबंध में जांच शुरू कर दी है। एजेंसी के प्रमुख एल्विस अमोरोसो ने सोमवार को बताया कि गुइदो ने ‘‘अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय निकायों से बिना किसी औचित्य के कथित तौर पर धन हासिल किए।’’ गुइदो को करीब 50 देशों ने वेनेजुएला के अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता दी है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के करीबी माने जाने वाले अमोरोसो ने कहा कि संसद अध्यक्ष पर अपनी संपत्ति की घोषणा करते समय गलत जानकारी देने या तथ्य छुपाने का संदेह है।

गौरतलब है कि गुइदो काफी समय से मादुरो को सत्ता से बाहर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य नियंत्रक द्वारा दोषी पाए जाने पर गुइदो पर जुर्माना लगाया जा सकता है या उन्हें पद के लिएअयोग्य भी ठहराया जा सकता है। एक वकील ने बताया कि अगर यह तय हो जाए कि गुइदो के खिलाफ कोई भी आरोप अपराध की श्रेणी में आता है तो सरकारी अभियोजक उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला चला सकते हैं। अमोरोसो ने बताया कि नेशनल असेंबली के अध्यक्ष गुइदो के खिलाफ कई शिकायत मिलने के बाद यह जांच शुरू की गई है। हालांकि, ये शिकायतें किसने की इस पर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।

Loading...

Check Also

तुर्की शांति वार्ता के 24 घंटे में रूस ने यूक्रेन पर फिर बोला हमला, नौ लोगों की मृत्यु, कई घायल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : यूक्रेनी अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि रूस के एक …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com