ब्रेकिंग:

विस 2022 की तैयारियों पर मंथन करने लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी

 
राहुल यादव, लखनऊ। प्रियंका गांधी 10 सितम्बर को सलाहकार कमेटी और चुनाव कमेटी के साथ बैठक करेंगी और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पर भी चर्चा कर चुनावी अभियान को गति देंगी। प्रियंका गांधी कांग्रेस जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे महत्वपूर्ण अभियान हर गांव कांग्रेस अभियान की समीक्षा करेंगीं और नवनियुक्त 8134 न्याय पंचायत अध्यक्षों और उनके 1 लाख 70 हज़ार पदाधिकारियों की कार्य प्रगति रिपोर्ट लेंगी।
     उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के लखनऊ दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे और आगामी अभियानों पर समीक्षा और मंथन करेंगी।     अंशू अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश 58 हज़ार ग्रामसभाओं में ग्रामसभा अध्यक्ष और कमेटियों के गठन का चल रहा है जिसके क्रम में प्रियंका गांधी प्रशिक्षण से पराक्रम महाअभियान के पहले चरण पर भी समीक्षा करेंगीं, प्रशिक्षण के प्रथम चरण इस चरण में 25 हज़ार पदाधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा हुआ है, और 100 दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 2 लाख पदाधिकारियों के प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा गया है।  प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों और आगामी एक महीने में चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीति तय करेंगीं। 

Check Also

सर्वाेदय विद्यालयों में कक्षा 6 से 9 तक प्रवेश का मौका, 20 फरवरी तक करें आवेदन, 15 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश भर में संचालित 103 …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com