ब्रेकिंग:

विदेशी बाजारों में तेजी से सेंसेक्स-निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद हुए

मुंबई : शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहा। सेंसेक्स 161.83 अंकों की बढ़त के साथ 36,724.74 जबकि निफ्टी 46.75 अंक चढ़कर 10,844.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 153 अंक गिरकर 36,409.54 पर आ गया। निफ्टी में 52 प्वाइंट की गिरावट देखी गई। इसने 10,746.35 का निचला स्तर छुआ। विश्लेषकों के मुताबिक कमजोर विदेशी संकेतों की वजह से बाजार में गिरावट आई। वैश्विक मंदी की आशंका और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर बढ़ने की वजह से निवेशकों के मन में चिंता है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के हेड ऑफ रिसर्च विनोद नायर के मुताबिक देश की आर्थिक विकास दर में गिरावट की वजह से भी सेंटीमेंट बिगडे हैं। सेंसेक्स के 30 में से 17 और निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में नुकसान देखा गया। सन फार्मा का शेयर 7% लुढ़क गया। इंडसइंड बैंक में 3% गिरावट देखी गई। टाटा मोटर्स और यस बैंक 1.4-1.4 फीसदी लुढ़क गए।  रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.3%  और वेदांता 1% नुकसान देखा गया। दूसरी ओर गेल के शेयर में 1.7% तेजी आई। ब्रिटानिया में 1.2% और लार्सन एंड टूब्रो में 1% उछाल आया। एचसीएल टेक के शेयर में भी 1% बढ़त दर्ज की गई। इन्फोसिस का शेयर 0.7% और आईटीसी 0.6% ऊपर आया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 153 अंक गिरकर 36,409.54 पर आ गया। निफ्टी में 52 प्वाइंट की गिरावट देखी गई। इसने 10,746.35 का निचला स्तर छुआ। विश्लेषकों के मुताबिक कमजोर विदेशी संकेतों की वजह से बाजार में गिरावट आई। वैश्विक मंदी की आशंका और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर बढ़ने की वजह से निवेशकों के मन में चिंता है।

Loading...

Check Also

पीएनबी मेटलाइफ ने उत्तर प्रदेश में नई शाखा खोलकर अपनी उपस्थिति मजबूत की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : भारत की अग्रणी जीवन बीमा कंपनियों में से एक …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com