प्राचीन भारतीय आयुर्वेद पद्धति में आंवला को दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह कई रोगों में बहुत मददगार होता है। साथ ही सौंदर्य निखारने में भी आंवला बहुत लाभकारी है, खासकर बालों को मुलायम, चमकदार और मजबूत बनाने के लिए आंवला का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इससे त्वचा की रंगत निखरती है और कीले-मुहांसे, दाग-धब्बे भी दूर होते हैं।
आंवला के फायदे – बालों के लिए
आंवला के फायदे 1. आंवला को मेहंदी पाउडर में मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आंवला पाउडर को पानी में रात भर भिगोकर सुबह पानी निचोड़ दीजिए। आंवला और मेहंदी का मिश्रण बनाकर इसे बालों पर लगाने से बालों में नेचुरल चमक लौट आती है। इसके अलावा आंवला पाउडर में मेहंदी, नीबू जूस, 2 चम्मच सरसों तेल डालकर उसका मिश्रण बना लीजिए और इस पेस्ट को सिर पर लगाकर कवर कर लें, 3 घंटे बाद सिर को ताजे पानी से धो दीजिए।
आंवला के फायदे 2. आंवला तेल की मदद से बालों को असमय सफेद होने से रोका जा सकता है। इससे बालों के झड़ने और रूसी की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आंवला तेल से सिर की मालिश जरूर करनी चाहिए।
आंवला के फायदे 3. बालों में चमक बरकरार रखने के लिए थोड़ा-सा सूखा रीठा, आंवला ,शिकाकाई को रात भर पानी में भिगो दें। सुबह इस मिश्रण को बिल्कुल हल्की आंच में तब तक गर्म कीजिए, जब तक कि पानी आधा रह जाए। इसे ठंडा होने के बाद कपड़े से छान लीजिए और इस मिश्रण से बालों को धो लें। इसके पानी का भी यूज कर सकती हैं। बचे हुए मिश्रण को आप फ्रीज में रखकर बाद में इस्तेमाल कर सकती हैं।
आंवला के फायदे 4. घर में आंवला तेल बनाने के लिए सूखे आंवलों को पीसकर इसमें नारियल तेल मिलाइए। इसे कांच के एयरटाइट जार में रखकर 15 दिन तक धूप में रखिए। बाद में इस तेल को बालों पर इस्तेमाल कीजिए।
आंवला के फायदे – त्वचा के लिए
आंवला के फायदे 1. कॉटन वूल की मदद से चेहरे पर आंवला जूस लगाएं और 15 मिनट बाद धो दें। इससे चेहरे की रंगत निखरती है।
आंवला के फायदे 2. चेहरे पर आंवला का पेस्ट लगाएं, सूखने पर धो लें, इससे भी चेहरे पर निखार आता है। यह पेस्ट एक बेहतरीन क्लींजर का काम करता है, चेहरे के डेड सेल्स को हटाता है।
आंवला के फायदे 3. हर दिन आंवला खाने से खून साफ होता है, जिससे शरीर के विषैले तत्व साफ होते हैं और चेहरे की लालिमा बनी रहती है।
आंवला के फायदे 4. हर रोज आंवला जूस और शहद मिलाकर पीने से चेहरे से कीले-मुहांसे, दाग-धब्बे दूर होते हैं।
विटामिन सी से भरपूर है आंवला, जानिए इसको खाने से होने वाले फायदों के बारें में
Loading...
Suryoday Bharat Suryoday Bharat