ब्रेकिंग:

लोधेश्वर जाने वाले कांवरियों का सवर्ण समाज ने किया स्वागत

 सहार। नरायनपुर सिरसानी से शिव भक्तों का एक जत्था बुधवार को लोधेश्वर के लिए रवाना हुआ।सवर्ण समाज सेवा संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी, संरक्षक डॉ विनोद त्रिपाठी, योगेश तिवारी,पंकज तिवारी,बबलू,गणेश तिवारी आदि पदाधिकारियों  ने उन्हें माला पहनाकर व तिलक लगाकर विदा किया। जत्थे में नरायनपुर,सिरसानी, बले पुरवा,मेर,शहवाज पुर आदि गांवों के लोग मौजूद थे।कांवरियों ने कहा कि भगवान शिव की कृपा उन पर बनी रहे।इसलिए वह पैदल लोधेश्वर रवाना हो रहे हैं।जत्थे में शामिल भक्तों ने कहा कि भगवान शंकर में उनकी विशेष आस्था है।इसमें पुत्तन,छोटे,योगेश तिवारी, कल्लू तिवारी,पप्पू कठेरिया आदि लोग शामिल थे।
Loading...

Check Also

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय और उप्र जेल प्रशासन और सुधार सेवाओं के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जेल प्रणाली के लिए एक महत्वपूर्ण …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com