ब्रेकिंग:

लखनऊ : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 12 फिट ऊंची प्रतिमा का रक्षामंत्री ने किया अनावरण

अशाेक यादव, लखनऊ । लालबाग के नगर निगम मख्यालय के झण्डीवाला पार्क स्थित भूमिगत पार्किंग के मुख्य द्वार पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 12 फिट ऊँची प्रतिमा का अनावरण रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया। अष्टधातु से बनी इस प्रतिमा का वजन करीब 1200 किग्रा बताया जा रहा है।

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि स्व. कल्याण सिंह द्वारा सुशासन के साथ सरकार का संचालन करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं अन्य उच्चकोटि के कार्य किए गए थे, जिसके कारण उनको आदर्श रूप में मान्यता दी जाती है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री संदीप सिंह, विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधायक आशुतोष टण्डन ‘गोपाल’, विधायक योगेश शुक्ला, विधायक जय देवी, सदस्य विधान परिषद महेन्द्र सिंह, मुकेश शर्मा, ई. अवनीश कुमार सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

सहकारिता राज्यमंत्री राठौर की अध्यक्षता में राज्य भण्डारण निगम के संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे0पी0एस0 राठौर की अध्यक्षता में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com