ब्रेकिंग:

लखनऊ: दीपावली के बाद बढ़ेगी ठंड, दिसंबर में होगी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी

अशाेक यादव, लखनऊ। इस बार दीपावली के खास मौके पर मौसम साफ रहेगा,वहीं बाद में ठंड बढ़ने की उमीद है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि 15 नवंबर से ठिठुरन भी शुरू होगी। इसकी वजह अक्तूबर में रिकार्ड तोड़ बारिश बताई जा रही है। दीपावली पर 16 से 17 डिग्री तक तापमान रहने की संभावना है। वहीं पिछले सप्ताह भर से रात के तापमान में गिरावट हो रही है।

हिमाचल प्रदेश के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ तैयार हुआ है। उसे देखते हुए दीवाली के बाद उत्तर प्रदेश में ठण्ड बढ़ सकती है। वैसे भी नवम्बर में तापमान न्यूनतम 15 से 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। दिन में तो चटख धूप खिलेगी पर रातें ठण्डी होंगी।

लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक दिन में चटख धूप रहेगी। हर मौसम में दीपावली बाद शुरू होने वाली ठंड इस बार 5-6 दिन पहले शुरू हो गई। हालांकि 2 दिन से मौसम ठंडा था, लेकिन सोमवार शाम के बाद मौसम में और ठंडक घुल गई। इस दौरान रात को तापमान 16 डिग्री के स्तर तक आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण अब हवा का रुख उत्तरी होने से यहां इसका असर है। दीवाली के बाद तापमान में और गिरावट होगी।

दिसंबर में टूट सकता है रिकार्ड वैसे तो हर साल जनवरी माह में सबसे अधिक ठंड पड़ती है लेकिन इस बार दिसंबर से ही हाड़ कंपा देने वाली ठंड का रिकार्ड टूट सकता है। इसके साथ ही कोहरे की भी अधिकता हो सकती है।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि इस बार ठंड समय से पहले बढ़ेगी, दिसंबर में ठिठुरन जनवरी से जैसी हो सकती है।

Check Also

सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की पहल से उत्तर प्रदेश में डिजिटल शिक्षा को नई गति

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / गाज़ियाबाद : उत्तर प्रदेश सरकार का सूचना प्रौद्योगिकी एवं …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com