ब्रेकिंग:

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- देश में टैक्स बढ़ोतरी की लहर

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार पर सोशल मीडिया के माध्यम से निशाना साधा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जारी बढ़ोतरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उनके शासन में टैक्स बढ़ोतरी की लहरें लगातार आ रही है जिससे महंगाई आसमान छू रही है और आम लोगों का जीना दूभर हो गया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया,“कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पेट्रोल पम्प पर बिल देते समय आपको मोदी सरकार द्वारा किया गया महंगाई में विकास दिखेगा। टैक्स वसूली महामारी की लहरें लगातार आती जा रही हैं।”

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी टैक्स बढ़ोतरी को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने करते हुए ट्वीट किया,“भयंकर जनलूट-पिछले 13 महीने में पेट्रोल 25.72 रुपये, डीज़ल 23.93 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ। कई राज्यों में 100 रुपये प्रति लीटर पार हुआ। पेट्रोल-डीजल में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी के लिए कच्चे तेल की कीमतें नहीं, मोदी सरकार द्वारा बढ़ाए गए टैक्स जिम्मेदार हैं।”

Check Also

प्रयाग जंक्शन पर माघ मेला “बसंत पंचमी’ के अवसर पर व्यवस्थाओं का मण्डल रेल प्रबंधक ने किया निरीक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ, सुनील …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com