ब्रेकिंग:

राहुल गांधी की लखनऊ में होने वाली रैली रद्द, प्रियंका गांधी के आने पर किया गया बदलाव

लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लखनऊ में होने वाली रैली रद्द कर दी गई है। इसका कारण लखनऊ में राहुल की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेस बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि 9 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी भारत लौट आई हैं। मंगलवार को ही उन्हें दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में कमरा भी अलॉट कर दिया गया है। विदेश से लौटते ही पूर्वी यूपी की चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के कई अन्य बड़े नेताओं के साथ उत्तर प्रदेश की रणनीति को लेकर चर्चा करनी शुरू कर दी है। इसी के साथ उन्होंने वेस्ट यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकात कर इस पर चर्चा की है।

आगामी 10 फरवरी को लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष की रैली का कार्यक्रम निर्धारित था, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने रमाबाई अंबेडकर पार्क में रैली के लिए स्वीकृति भी दे दी थी, लेकिन प्रियंका गांधी के यूपी की कमान संभालने के बाद राहुल गांधी ने इस रैली को रद्द कर दिया है। इसी के साथ उन्होंने वेस्ट यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मुलाकात कर इस पर चर्चा की है। आगामी 10 फरवरी को लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष की रैली का कार्यक्रम निर्धारित था, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने रमाबाई अंबेडकर पार्क में रैली के लिए स्वीकृति भी दे दी थी, लेकिन प्रियंका गांधी के यूपी की कमान संभालने के बाद राहुल गांधी ने इस रैली को रद्द कर दिया है।

Check Also

मौनी अमावस्या पर मंडल रेल प्रबंधक, अधिकारियों के साथ स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की निगरानी कर रहे हैं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : माघ मेला-2026 मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com