ब्रेकिंग:

राजौरी सेक्टर में पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, सेना का जवान घायल

जम्मू : पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह राजौरी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोटरर से गोले दागे। इस दौरान सेना का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक सेना ने भी प्रभावी कारर्वाई करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले 11 अक्टूबर को पाकिस्तान ने पुंछ के डेगवार इलाके में अकारण गोलीबारी कर युद्धविराम का उल्लंघन किया था। तीन अक्टूबर को भी पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिले में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गाँवों को निशाना बनाया। पाकिस्तान सेना ने पुंछ के शाहपुर और गोत्रिया इलाकों में नियंत्रण रेखा के साथ दर्जनों गांवों और आगे की चैकियों को निशाना बनाते हुए भारी हथियारों से गोलीबारी की और मोटरर के गोले दागे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से कठुआ के हीरानगर सेक्टर में भी छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। सेना और सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार से की जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

Loading...

Check Also

दूल्हे की बारात जैसी है सांसदों को विदेश भेजने की कवायद : संजय राउत

सूर्योंदय भारत समाचार सेवा, मुम्बई : शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने ऑपरेशन सिंदूर और …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com