ब्रेकिंग:

राजनीति का पलटूराम है नीतीश कुमार : लालू प्रसाद यादव

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से राजनीति का पलटूराम करार दिया और कहा कि वो मोदी की गोद में जाकर बैठ गए। उन्होंने कहा कि नीतीश  के बारे में हमने पहले ही कहा था कि वो ‘नमो शरणम गच्छामि’ है। यानी नरेंद्र मोदी की शरण में जाने वाले हैं। बता दें कि बिहार में महागठबंधन सरकार टूटने और बीजेपी के साथ मिलकर नीतीश कुमार के सरकार गठन के बाद से लालू यादव आक्रामक मोड में हैं। वो लगातार मीडिया के जरिए नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी पर राजनीतिक हमले कर रहे हैं।

 

नीतीश- लालू और वो 20 महीने

एक दिन पहले ही समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भी इस बात को माना कि सीएम बनाने के लिए नीतीश कुमार उनके सामने रोए थे। मुलायम ने साफ किया और साल 2015 की परिस्थितियों के बारे में बताया कि उस वक्त लालू यादव किसी भी कीमत पर नीतीश को सीएम नहीं बनाना चाहते थे लेकिन उनके कहने पर ही वो आखिरी समय में तैयार हो गए थे। इससे पहले लालू यादव भी कह चुके हैं कि उन्होंने मुलायम सिंह यादव के कहने पर ही नीतीश कुमार के साथ गठबंधन किया था और उन्हें सीएम बनाया था।

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगूर में 830 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सिंगूर, हुगली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हुगली जिले …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com