बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों ही आलिया ने न्यूयॉर्क में रणबीर की फैमिली के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था। जिसकी तस्वीरें रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। हाल ही में खबरें आईं हैं कि रिद्धिमा ने आलिया और रणबीर को न्यू ईयर का एक स्पेशल गिफ्ट दिया है। सूत्रों के मुताबिक रिद्धिमा ने दोनों को गोल्ड की रिंग गिफ्ट की है। इस गोल्ड प्लेट वाली के ऊपर ए.आर लिखा हुआ है। लुक और फिल्म के अलावा आलिया रणबीर कपूर के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं।
वहीं अब दोनों के रिश्ते को अब परिवार वालों ने हरी झंडी दे दी है। दरअसल, रणबीर ने आलिया को अपने कपूर फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में एड कर लघ्यिा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं। सेट से दोनों की अक्सर तस्वीरें सामने आती रहती हैं। आलिया ने फिल्म का मुंबई शेड्यूल खत्म कर लिया है, अब वह फिल्म फिल्म कलंक के शूटिंग में बिजी हो गई हैं। इसके अलावा वह गली बॉय को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat