लखनऊ। राजधानी लखनऊ में योगी ने मुख्यमंत्री आवास 5 कालीदास मार्ग में गुजरात से आई बाइकिंग क्वीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नारी गौरव थीम पर आधारित गुजरात की तीन महिलाएं बाइकिंग क्वीन की फाउंडर डॉ सरिता मेहता ने बताया कि क्वीन भारत से लंदन तक 25 देशों तक जाएंगी। यात्रा के दौरान तीनों महिलाएं भारतीय परिवार और बाइकिंग कम्युनिटी से भी मिलेंगीं। वहीं इन बाइकस को अत्याधुनिक सुविधाओ से लैस बनाया गया है। महिलाएं बाइक चलाकर सीधे लखनऊ से वाराणसी के लिए रवाना होंगी। विभिन्न देशों की यात्रा के दौरान वह भारतीय परिवारों और बाइकिंग कम्युनिटीज से मिलेंगी।
इस दौरान वह विभिन्न देशों में स्थित भारतीय दूतावास और उच्चायोग भी जाएंगी। वह भारत, नेपाल, भूटान, म्यांमार, लाओस, चीन, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, लैटविया, लिथुआनिया, चेक रिपब्लिक, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, नीदरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, मोरक्को और यूके की यात्रा करेंगी। नारी गौरव थीम पर आधारित गुजरात की तीन महिलाएं बाइकिंग क्वीन की फाउंडर डॉ सरिता मेहता ने बताया कि क्वीन भारत से लंदन तक 25 देशों तक जाएंगी। यात्रा के दौरान तीनों महिलाएं भारतीय परिवार और बाइकिंग कम्युनिटी से भी मिलेंगीं। वहीं इन बाइकस को अत्याधुनिक सुविधाओ से लैस बनाया गया है। महिलाएं बाइक चलाकर सीधे लखनऊ से वाराणसी के लिए रवाना होंगी।
Check Also
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली, एएमसी स्टेडियम – लखनऊ कैंट में 6 फरवरी 2026 से होगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रिक्रूटिंग ज़ोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत, रिक्रूटिंग …
Suryoday Bharat Suryoday Bharat