
अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या चिंता का सबब बनी हुई है, वहीं मरीजों की मौत का आंकड़ा भी परेशानी बढ़ा रहा है। इस बीच प्रदेश सरकार ने संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लगाए गए साप्ताहिक लॉकडाउन को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया है। अब शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।
इससे पहले योगी सरकार ने दो दिन के वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया था अब इसमें सोमवार को भी शामिल कर लिया गया है। अब पूरे प्रदेश में शनिवार रविवार और सोमवार को तीन दिन का लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी और उनसे जुड़े लोगों के लिए आवाजाही में छूट रहेगी।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat