
अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को शिवपाल यादव से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पार्टियों के बीच यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर सहमति बन गई है। दरअसल, अखिलेश लगातार छोटी पार्टियों को उनके साथ आने की अपील कर रहे थे।
बता दें कि, 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव और शिवपाल यादव में खटास बढ़ गई थी। इसके बाद शिवपाल ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था। 2018 में शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी मोर्चा बनाने का ऐलान किया।
शिवपाल ने 2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी से प्रत्याशी भी उतारे थे। इसके चलते सपा को कई सीटों पर नुकसान भी उठाना पड़ा था।
Suryoday Bharat Suryoday Bharat