
अशाेक यादव, लखनऊ। यूपी में दिन पर दिन मौसम बदल रहा है। अप्रैल महीने के आखिरी दिन शनिवार को गर्मी अपने चरम पर रही। गर्मी के कहर से 122 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 47।2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मौसम विभाग का मुताबिक आज 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ठंडी हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। दिन में ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मई में नार्मल मौसम रहने की आशंका जताई जा रही है।
लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर के साथ साथ आसपास के जिलों में शनिवार रात से ही तेज हवाएं चल रही हैं। ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम में बदलाव का असर रविवार को भी देखने को मिला। दिन की शुरुआत ठंडी हवा के साथ हुई। पूरे दिन मौसम ऐसे ही बने रहने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
41.4 हुआ लखनऊ का पारा
लखनऊ का तापमान शनिवार को तापमान में 3.7 डिग्री की गिरावट आई और यह 41.4 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार को बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी।
बूंदाबांदी के साथ पर हीट वेव का अलर्ट
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक, जेपी गुप्ता के मुताबिक, आज वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ समेत अन्य जिलों में हल्की बूंदाबादी के आसार हैं। हालांकि, कुछ स्थानों पर हीटवेव का असर भी देखने को मिलेगा। लोगों से दोपहर में घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है।
2 महीने पहले आई भीषण गर्मी
सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डा। एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस साल मार्च और अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी देखने को मिली है। इस बार गर्मी की शुरुआत समय से पहले मार्च में हो गई। अप्रैल में तो इसने प्रचंड रूप ले लिया। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अप्रैल में यूपी के साथ देश के मध्य और उत्तर पश्चिमी हिस्सों में दर्ज तापमान पिछले 122 सालों में सबसे अधिक रहा।
यूपी में 14 जून को एंट्री करेगा मानसून
14 जून से 21 जून : सूरत, जलगांव, नागपुर, रायपुर, अहमदाबाद, खंडावा, बिलासपुर, जमशेदपुर, वाराणसी, छपरा, पिथौरागढ़ और उत्तराखंड के अन्य शहरों और आस पास के इलाकों में 14 जून से 21 जून के बीच मॉनसून की एंट्री हो सकती है।
21 जून से 30 जून: भोपाल, भुज, लखनऊ, आजमगढ़,आगरा, दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, जालंधर, लद्दाख, श्रीनगर और आस पास के शहरों में 22 जून से 30 जून के बीच मॉनसून की एंट्री हो सकती है।
यूपी के 5 सबसे गर्म जिले
| जिला | तापमान |
| बांदा | 47.2 |
| प्रयागराज | 46.1 |
| झांसी | 45.2 |
| कानपुर | 45.1 |
| आगरा | 44.7 |
Suryoday Bharat Suryoday Bharat